महिला का उत्पीड़न कर तीन तलाक देने वाला आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में महिला से मारपीट, उत्पीड़न और तीन तलाक देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। 12 सितंबर को पीड़िता ने कोतवाली पटेलनगर में अपने पति के खिलाफ तहरीर दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 629/26 में धारा 115(2), 85 बीएनएस तथा मुस्लिम विवाह प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने आरोपी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने साक्ष्य संकलन के बाद नामजद आरोपी फरमान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फरमान पुत्र जबर, निवासी इस्लामपुर साहनी, थाना किरतपुर, बिजनौर (उत्तर प्रदेश) है। उसके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।