डख्याटगांव में चौपाल लगाकर डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

डख्याटगांव में चौपाल लगाकर डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं


उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने यमुना घाटी भ्रमण के दौरान डख्याटगांव में ग्रामीण चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, शिक्षा, आंगनबाड़ी और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं रखीं। डीएम ने डांडा गांव छानी से तटाऊ महाविद्यालय तक स्वीकृत तीन किमी मोटर मार्ग की अद्यतन स्थिति रिपोर्ट तलब की।
जर्जर प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी भवन की समस्या पर उन्होंने नए आंगनबाड़ी भवन का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने तथा विद्यालय परिसर स्थित खेल मैदान के समतलीकरण और खेल सामग्री उपलब्ध कराने के लिए कार्ययोजना बनाने को कहा। चौपाल में दो वर्षीय बालिका आराध्या की आंख की समस्या सामने आने पर डीएम ने तत्काल स्वास्थ्य जांच के निर्देश दिए और बेहतर उपचार के लिए हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची के पारदर्शी सत्यापन के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *