सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाकर वसूला 1.96 लाख जुर्माना

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाकर वसूला 1.96 लाख जुर्माना


देहरादून। पर्यावरण संरक्षण और शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन का सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान जारी है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र के सभी 100 वार्डों में अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए 50 सेक्टर अधिकारियों की तैनाती की गई है।
अभियान के तहत अब तक 1,776 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इनमें 762 प्रतिष्ठानों में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग, भंडारण या वितरण पाए जाने पर कार्रवाई की गई। 550 प्रतिष्ठानों के चालान करते हुए 1.96 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं कार्रवाई के दौरान 532 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त कर नष्ट किया गया। जिला प्रशासन के अनुसार अभियान का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर प्रभावी अंकुश लगाना और आमजन व व्यापारियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। प्रशासन ने नागरिकों और व्यापारियों से प्लास्टिक के बजाय पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त देहरादून के लिए सभी की सक्रिय सहभागिता जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *