एनआरएलएम की समीक्षा कर लखपति दीदियों की आजीविका बढ़ाने पर दिया जोर

एनआरएलएम की समीक्षा कर लखपति दीदियों की आजीविका बढ़ाने पर दिया जोर


हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र एवं अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूएसआरएलएम की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी), ग्राम संगठनों (वीओ) एवं क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) की प्रगति की समीक्षा कर समयबद्ध कार्यों के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने एसएचजी सदस्यों के बैंक खातों का लोकस में अपडेशन, केवाईसी, ऑडिट, ई-बुककीपर के माध्यम से लेखा-जोखा तथा सभी इकाइयों के लेनदेन पूरा करने के निर्देश दिए। एफपीओ, आईएफसी, शेलपन कैडर और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में तेजी लाने को कहा गया। बैठक में आईआरपीआरपी, सीएलएफ मैनेजर और अकाउंटेंट की भर्ती तथा वीपीआरपी के तहत एंटाइटलमेंट और आजीविका योजनाएं तैयार कर ग्राम सभा एवं जीपीडीपी में शामिल करने के निर्देश दिए गए। आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण, स्मॉल एंटरप्राइजेज और इंटरलोनिंग को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। सीडीओ ने लखपति दीदियों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न विभागों से समन्वय कर उन्हें सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आजीविका मजबूत कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया जा सकता है। बैठक में जिला विकास अधिकारी, बीडीओ समेत ग्रामोत्थान और एनआरएलएम टीम के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *