घर से बिना बताए गई नाबालिग कुछ घंटों में सकुशल बरामद

चमोली। घर से बिना बताए गई नाबालिग को कोतवाली चमोली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर लिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर उपनिरीक्षक संपूर्णानंद जुयाल को विवेचना सौंपी। नाबालिग की तलाश के लिए गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और संभावित स्थानों पर पूछताछ के आधार पर तलाश की। लगातार प्रयासों के बाद नाबालिग को चमोली क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया। आवश्यक काउंसिलिंग के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए आभार जताया।