चोरी की फिराक में घूम रहा युवक अवैध खुंखरी के साथ गिरफ्तार

चोरी की फिराक में घूम रहा युवक अवैध खुंखरी के साथ गिरफ्तार


देहरादून। संदिग्धों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत राजपुर पुलिस ने शहंशाही आश्रम, ओल्ड मसूरी रोड से चोरी की फिराक में घूम रहे युवक करण थापा उर्फ बाबा (21) निवासी अनारवाला को अवैध खुंखरी के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना राजपुर में धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए बंद मकानों की रेकी कर चोरी करता है। रात में वारदात के दौरान लोगों को डराने के लिए खुंखरी साथ रखता था। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी चोरी व अन्य आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस टीम में अ0उ0नि0 कीर्तीलाल और कांस्टेबल नीरज शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *