समिति की बैठक में योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश

समिति की बैठक में योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश


टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक हुई। बैठक में पैक्स के लिए अन्न भंडारण योजना, कृषि अवसंरचना तथा भंडारण निर्माण से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा की गई। मंजगांव, म्याणी, ढालवाला, कमांद और कोड़ियाला समितियों के कार्यों की जानकारी ली गई। कोड़ियाला समिति के पोर्ट ट्रेडिंग स्थल परिवर्तन के संबंध में डीएम ने स्थल निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों की प्रगति की भी समीक्षा हुई। जनपद में पांच केंद्र खोलने का लक्ष्य है, जिनमें चार को प्रारंभिक स्वीकृति मिल चुकी है। डीएम ने शेष प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाएं बेहतर कर अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *