यातायात पुलिस ने छात्रों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

यातायात पुलिस ने छात्रों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ


चमोली। यातायात पुलिस चमोली ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। यातायात अपर उपनिरीक्षक मकान सिंह ने हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने और नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने की जानकारी दी।
इस दौरान न्यू बस स्टेशन गोपेश्वर से लीसा बैंड तक बाईपास मार्ग की खराब स्थिति से भी विद्यालय प्रबंधन को अवगत कराया गया। स्लाइडिंग के कारण मार्ग क्षतिग्रस्त होने से यहां आवागमन जोखिमपूर्ण बताया गया। पुलिस ने मरम्मत होने तक विद्यालयी वाहनों को इस मार्ग से नहीं भेजने और सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की। साथ ही आमजन से भी अनावश्यक आवागमन से बचने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *