नई पहल के तहत सहकारिता को मिला पिकअप वाहन

नई पहल के तहत सहकारिता को मिला पिकअप वाहन


पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर संचालित आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत विकासखंड नैनीडांडा की नई पहल स्वायत्त सहकारिता समिति उम्टा-हल्दूखाल को ग्रामीण परिवहन सेवा के लिए पिकअप वाहन उपलब्ध कराया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रकीर्ण नेगी की उपस्थिति में ज्येष्ठ प्रमुख रेखा देवी, कनिष्ठ प्रमुख राजेंद्र पटवाल, बीडीओ प्रमोद चंद्र पांडेय तथा सीएलएफ पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर वाहन रवाना किया। बीडीओ ने बताया कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा मजबूत करने के साथ स्वयं सहायता समूहों से जुड़े परिवारों को स्वरोजगार और आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *