श्री विश्वकर्मा सभा, भेल द्वारा भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन
हरिद्वार। श्री विश्वकर्मा सभा, भेल द्वारा दिनांक सोमवार को सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-04, भेल, हरिद्वार में भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री विश्वकर्मा जी के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह में समाज के बड़ी संख्या में परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों, महिलाओं एवं युवाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गईं, जिनका उपस्थित लोगों ने आनंद लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री कृष्णकांत विश्वकर्मा जी, एसडीएम मुजफ्फरनगर, विशिष्ट अतिथि श्री आदेश चौहान जी, विधायक रानीपुर, तथा श्री दिनेश कुमार जी, चेयरपर्सन सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई। सभा की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा कार्यक्रम में पधारने के लिए आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर श्री विश्वकर्मा सभा, भेल के अध्यक्ष श्री धर्मपाल धीमान जी एवं सचिव श्री अमित जांगिड जी ने सभी अतिथियों एवं समाज के उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे, एकता एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अमित जांगिड ने बताया कि वर्ष 1976 में स्थापित श्री विश्वकर्मा सभा, भेल वर्ष 2026 में अपने स्वर्ण जयंती वर्ष का गौरवपूर्ण अवसर मना रही है। इस अवसर पर सभा की 50 वर्षों की सामाजिक एवं सांस्कृतिक यात्रा को याद किया गया तथा आने वाली पीढ़ी को समाज की संस्कृति, परंपराओं एवं संस्कारों से जोड़ने का संकल्प लिया गया।
समारोह में बच्चों एवं युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ समाज की एकजुटता और सामाजिक विकास पर भी विशेष जोर दिया गया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री विश्वकर्मा सभा के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं समाजबंधुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सभा के संरक्षक श्री मदनपाल धीमान जी,श्री अशोक धीमान जी,श्री बाबूराम जी उपाध्यक्ष श्री योगेश धीमान जी, श्री नीरज धीमान जी एवं श्री विपिन धीमान जी, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र धीमान जी, सा. सचिव रामाशीष विश्वकर्मा जी,उप सचिव श्री आदेश धीमान जी, श्री सुनील धीमान जी एवं श्री अनुप धीमान जी, सह कोषाध्यक्ष श्री हरिकेश विश्वकर्मा जी, अंकेक्षक श्री ओमप्रकाश धीमान जी तथा प्रचार सचिव श्री अरविंद शर्मा जी, श्री रोहित धीमान जी, श्री संजीव धीमान जी, श्री बृजेश जांगिड़ जी एवं श्री कमलेश विश्वकर्मा जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इसके अतिरिक्त सलाहकार समिति में श्री श्री ओमकेलाश जी, श्री गुरुदत्त धीमान जी एवं श्री रजनीश धीमान जी, सूचना सलाह में श्री रूपेश विश्वकर्मा जी तथा कार्यकारिणी सदस्यों में श्री ओमवीर धीमान जी एवं श्री अजय धीमान जी (CFPP) सहित ब्लॉक प्रतिनिधियों श्री सुधीर धीमान जी,श्री दीपक बागला जी का भी सहयोग रहा।
अंत में अध्यक्ष श्री नीरज धीमान जी, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र धीमान जी एवं सांस्कार्तिक सचिव श्री रामशीष विश्वकर्मा जी ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, सभा की कार्यकारिणी एवं समस्त समाजबंधुओं का कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने के लिए हार्दिक आभार एवं धन्यवाद किया ।