सीडीओ ने किया प्राथमिक व उच्चतर प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण

सीडीओ ने किया प्राथमिक व उच्चतर प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण


उत्तरकाशी। मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने विकासखंड भटवाड़ी के ग्राम सिरोर स्थित राजकीय प्राथमिक एवं उच्चतर प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अध्यापक उपस्थिति पंजिका, पोषण पंजिका, मिड-डे मील, स्वच्छता, शौचालय, पेयजल समेत विद्यालय की मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिक्षकों को नवाचारी शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से बच्चों में जिज्ञासा, तार्किक सोच और रचनात्मकता विकसित करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर पहाड़े, सामान्य ज्ञान एवं विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्न पूछकर उनकी शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के लिए प्रेरित किया। साथ ही शिक्षकों से प्रत्येक विद्यार्थी की क्षमता और आवश्यकता के अनुरूप विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और पोषण मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) शैलेन्द्र अमोली मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *