नागटिब्बा मंदिर और ट्रैक की व्यवस्थाओं का एडीएम ने लिया जायजा

नागटिब्बा मंदिर और ट्रैक की व्यवस्थाओं का एडीएम ने लिया जायजा


टिहरी। अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने नागटिब्बा मंदिर एवं पैदल ट्रैक का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ग्रामीणों ने पंतवाड़ी-पवेद मोटर मार्ग के सुधारीकरण, करीब 5 किलोमीटर सड़क निर्माण, ट्रैक मरम्मत, संकेतक, कूड़ेदान और पेयजल सुविधा की मांग रखी। एडीएम ने प्रस्ताव संबंधित विभागों को भेजने तथा पीएमजीएसवाई को 13 किलोमीटर मार्ग के सुधारीकरण व डामरीकरण की कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटकों की सुविधा के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया। वन विभाग द्वारा मार्ग पर गेट बनाया गया है, जहां पर्यटकों का रिकॉर्ड रखा जाता है। नागटिब्बा धार्मिक आस्था, प्राकृतिक सौंदर्य और ट्रैकिंग के लिए प्रसिद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *