राष्ट्रीय राजमार्गों पर अतिक्रमण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं: जिलाधिकारी

राष्ट्रीय राजमार्गों पर अतिक्रमण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं: जिलाधिकारी


हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक हुई। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों की सुरक्षा, अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और सड़क की स्थिति को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने एनएचएआई को गश्ती दल सक्रिय करने तथा ड्रोन सर्वे से अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और सड़क संबंधी खामियों की पहचान करने को कहा। परिवहन विभाग को पुलिस, एनएचएआई और प्रशासन के साथ संयुक्त अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। मुख्य सड़क और शोल्डर पर भारी वाहनों की पार्किंग पर प्रभावी रोक लगाने तथा निर्धारित समय में सड़कों को गड्ढामुक्त करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि हर पखवाड़े राजमार्ग सुरक्षा की समीक्षा होगी। ब्लैकस्पॉट का उपचार, आपातकालीन सेवाओं और टोल-फ्री हेल्पलाइन 1033 को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। प्रशासन ने व्यापारियों और वाहन संचालकों से सहयोग की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *