शिक्षक दिवस पर शिक्षकों और मेधावी छात्रों का सम्मान

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों और मेधावी छात्रों का सम्मान


जखोली। नागेन्द्र इंटर कॉलेज बजीरा लस्या में भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। विद्यालय प्रबंधन समिति एवं क्षेत्रीय लोगों ने उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य और विद्यालयी गतिविधियों में योगदान के लिए शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सम्मानित किया। प्रबंधक भगत सिंह पुंडीर, सह प्रबंधक दिनेश सिंह चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अनिल सिंह नेगी और प्रधानाचार्य बीरेंद्र सिंह राणा ने शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति, एनएमएमएस, मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति तथा खेल महाकुंभ में चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। संचालन शिक्षक भरत सिंह चौहान ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *