योजना की लाभान्वित छात्राओं से डीएम ने किया संवाद

योजना की लाभान्वित छात्राओं से डीएम ने किया संवाद


रुद्रप्रयाग। जिला कार्यालय सभागार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने छात्राओं से शिक्षा, करियर, भविष्य के लक्ष्य और समस्याओं पर चर्चा कर आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश मिश्रा ने बताया कि योजना के तहत अब तक 67 छात्राएं विभिन्न पाठ्यक्रम पूर्ण कर चुकी हैं, जबकि 43 छात्राएं वर्तमान में अध्ययनरत हैं। इस वर्ष 12 आवेदन प्राप्त हुए हैं। योजना के माध्यम से पात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए सहयोग दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान तकनीकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के दौर में छात्राओं को कंप्यूटर, एमएस वर्ड, एक्सेल, पावरप्वाइंट, इंटरनेट और एआई का ज्ञान होना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही छात्राओं को रुचि और रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप पाठ्यक्रम चयन के लिए करियर काउंसलिंग उपलब्ध कराने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *