उफल्डा में लम्पी स्किन डिजीज को लेकर किया जागरूक

उफल्डा में लम्पी स्किन डिजीज को लेकर किया जागरूक


पौड़ी। लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम और पशुपालकों को जागरूक करने के लिए पशुपालन विभाग का अभियान जारी है। इसी क्रम में राजकीय पशु चिकित्सालय श्रीनगर के अंतर्गत ग्राम उफल्डा में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 25 पशुपालकों ने प्रतिभाग किया, जबकि 20 पशुओं के लिए आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।
पशुपालकों को बीमारी के लक्षण, बचाव और रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई। पशु आवासों और आसपास के क्षेत्रों में फॉगिंग एवं दवा का छिड़काव कर मक्खी-मच्छर जैसे वाहक कीटों की रोकथाम की गई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा ने पशुओं में बुखार, त्वचा पर गांठ या सूजन, दूध उत्पादन में कमी आदि लक्षण दिखने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करने की अपील की। उन्होंने बताया कि यह रोग मनुष्यों में नहीं फैलता। सहायता के लिए टोल फ्री नंबर ’’1962’’ पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *