मोटर मार्ग निर्माण का शिलान्यास, वर्षों पुरानी मांग पूरी

देवप्रयाग। विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के ग्राम पलेठी स्थित शिवालय तक मोटर मार्ग निर्माण के द्वितीय चरण स्टेज-1 का शिलान्यास विधायक विनोद कंडारी ने किया। मार्ग निर्माण के लिए 96.23 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिसकी लंबाई 2.550 किलोमीटर है। लंबे समय से ग्रामीण शिवालय तक मोटर मार्ग की मांग कर रहे थे। मार्ग बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ शिवालय तक पहुंच आसान होगी। क्षेत्रवासियों ने शिलान्यास को विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।