डॉ. धन सिंह रावत ने नर्सिंग छात्रों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

डॉ. धन सिंह रावत ने नर्सिंग छात्रों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ


देहरादून। प्रदेश में संचालित 100 दिवसीय नशामुक्ति अभियान के तहत स्टेट नर्सिंग कॉलेज देहरादून में छात्र-छात्राओं ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उन्हें स्वयं नशे से दूर रहने और परिवार, मित्रों व समाज को भी जागरूक करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि युवाशक्ति देश-प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत है और नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्वास्थ्य एवं नर्सिंग क्षेत्र के विद्यार्थी जनजागरूकता फैलाने में प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *