चोरी में लंबे समय से फरार पांच हजार का इनामी मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी में लंबे समय से फरार पांच हजार का इनामी मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार


पौड़ी। कोटद्वार में चोरी की वारदात में लंबे समय से फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी मुख्य अभियुक्त मो. आरिफ को पौड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 2 जुलाई 2026 को उमेश चंद बमोला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जून में परिवार सहित पैतृक गांव जाने के दौरान उनके घर से नकदी और आभूषण चोरी हो गए। मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों मोहित, कासिफ उर्फ नन्हे, आमिर और आसिफ उर्फ अमन को 6 जुलाई को गिरफ्तार किया था। विवेचना में मो. आरिफ का नाम सामने आया, जो घटना के बाद से फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश देने के बावजूद सफलता नहीं मिली, जिस पर एसएसपी पौड़ी ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया। 29 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि आरिफ अपनी कार छुड़ाने कोटद्वार आने वाला है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिल्ली का निवासी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *