सीओ ने किया यातायात कार्यालय का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

सीओ ने किया यातायात कार्यालय का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण


उत्तरकाशी। पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार ने यातायात कार्यालय का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की साफ-सफाई, अभिलेखों, पत्रावलियों एवं विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन कर अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए एमवी एक्ट के तहत प्रवर्तन कार्रवाई तेज करने तथा सड़क सुरक्षा उपायों को मजबूत करने को कहा। लंबित चालानों के शीघ्र निस्तारण, रजिस्टरों व ऑनलाइन पोर्टलों को अद्यतन रखने और पत्राचार का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आगामी चारधाम यात्रा के द्वितीय चरण को सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए यातायात तैयारियां समय पर पूर्ण करने, उपकरणों को कार्यशील रखने तथा आवश्यकतानुसार बैरिकेटिंग करने पर भी जोर दिया गया। निरीक्षण में यातायात उपनिरीक्षक लक्ष्मण चुफाल सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *