कबड्डी में तिलवाड़ा चैंपियन, टाईब्रेकर में श्रीनगर को 5-4 से हराया

कबड्डी में तिलवाड़ा चैंपियन, टाईब्रेकर में श्रीनगर को 5-4 से हराया


रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अगस्त्यमुनि स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपद स्तरीय ओपन बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में जनपद की छह टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चौहान ने बताया कि फाइनल मुकाबला तिलवाड़ा और श्रीनगर के बीच हुआ। निर्धारित समय तक दोनों टीमों का स्कोर 23-23 से बराबर रहा। इसके बाद विजेता के निर्णय के लिए पांच-पांच रेड का टाईब्रेकर कराया गया। इसमें तिलवाड़ा की टीम ने श्रीनगर को 5-4 से हराकर खिताब अपने नाम किया। रोमांचक मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार खेल और खेल भावना का प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा कल्याण विभाग के प्रशिक्षक मनवर नेगी, दीपक सिंह रावत सहित खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *