ज्वैलर्स दुकान में चोरी का चार घंटे में खुलासा, एक गिरफ्तार

ज्वैलर्स दुकान में चोरी का चार घंटे में खुलासा, एक गिरफ्तार

उत्तरकाशी। मोरी क्षेत्र के नेटवाड़ में ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने महज चार घंटे में खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं।
मंगलवार रात नेटवाड़ स्थित ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा आभूषण चोरी किए जाने की सूचना मिली थी। बुधवार को दुकान स्वामी की तहरीर पर थाना मोरी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने शीघ्र घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ मैनुअल पुलिसिंग के जरिए संदिग्ध की जानकारी जुटाई। त्वरित कार्रवाई करते हुए छिबाड़ा खड्ड, नेटवाड़ क्षेत्र से अभियुक्त ’’प्रवेश उनियाल (23 वर्ष)’’ को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने उसके कब्जे से एक सफेद धातु का टूटा कड़ा, एक पायल, एक रिंग, चार पीली धातु की नोज रिंग और एक नोज पिन बरामद की है। पुलिस के अनुसार बरामद आभूषण चोरी की घटना से संबंधित हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दीपक रावत, कांस्टेबल महिदेव चौहान, बिशन, कवीन्द्र राणा और अनिल तोमर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *