छापेमारी कर लिए मिठाई-पनीर और दही के 8 नमूने

छापेमारी कर लिए मिठाई-पनीर और दही के 8 नमूने


टिहरी। रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए टिहरी में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान जारी है। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में टीम ने मुनि की रेती और तपोवन बाजार में मिठाई दुकानों, डेयरी व रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। इस दौरान गुलाब जामुन, रसगुल्ला, बर्फी और घेवर के 4, पनीर के 2 तथा दही के 2 नमूने लिए गए। सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रमोद रावत ने बताया कि जांच में नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई होगी। विभाग ने खाद्य प्रतिष्ठानों को मूल्य सूची चस्पा करने के निर्देश भी दिए।


प्रतिष्ठानों की जांच, बिना लेबल व एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट

पौड़ी। गुरुवार को कोटद्वार व लक्ष्मणझूला में 14 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 13 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इनमें पांच मिठाई-नमकीन, दो दुग्ध उत्पाद और छह अन्य खाद्य पदार्थ शामिल हैं। सहायक आयुक्त खाद्य पीसी जोशी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बिना लेबल और एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट कराई गई। इसमें छह लीटर बिना लेबल लेमन सोडा भी शामिल है। बिना तिथि अंकित पैक्ड खाद्य सामग्री भी नष्ट कराई गई। विभाग ने खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *