समूह से मिली ताकत, योग से मिली पहचान, सुमन चमोली ने खड़ा किया सफल योग केंद्र

समूह से मिली ताकत, योग से मिली पहचान, सुमन चमोली ने खड़ा किया सफल योग केंद्र


टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयासों का सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है। कीर्तिनगर की सुमन चमोली इसकी प्रेरणादायी मिसाल हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला शक्ति स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सुमन ने अपनी योग शिक्षा को आजीविका का माध्यम बनाते हुए सफल योग केंद्र स्थापित किया।
सुमन ने वर्ष 2024 में 1.50 लाख के प्रथम सामुदायिक ऋण से मढ़ी चौरास प्रज्ज्वल योग सेंटर की शुरुआत की। वर्ष 2025 में 3 लाख के द्वितीय सामुदायिक ऋण से केंद्र का विस्तार किया। एमए योग की शिक्षा प्राप्त सुमन यहां बेसिक से एडवांस स्तर तक प्रशिक्षण देती हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से वह अब तक एक हजार से अधिक लोगों को योग सिखा चुकी हैं और वर्तमान में करीब 30 हजार प्रतिमाह आय अर्जित कर रही हैं। उन्होंने एक अन्य योग शिक्षक को भी रोजगार दिया है।
सुमन ने कहा कि स्वयं सहायता समूह से मिले आर्थिक सहयोग और मार्गदर्शन ने उनके सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने कहा कि समूहों के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और मार्गदर्शन देकर स्थायी आजीविका से जोड़ना प्रशासन की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *