जिला सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक में हुई चर्चा

जिला सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक में हुई चर्चा


टिहरी। मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक हुई। एलडीएम मनीष मिश्रा ने बैंकिंग एवं वित्तीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। बताया गया कि जिले के टीयर-6 केंद्रों तक 146 बैंक शाखाओं, 239 पोस्ट पेमेंट बैंक तथा 170 बीसी/सीएसपी के माध्यम से बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। जून में 302 वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किए गए।
मुख्य विकास अधिकारी ने शिविरों में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और कम प्रगति वाले बैंकों को लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, पीएमएफएमई, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना और किसान क्रेडिट कार्ड की समीक्षा करते हुए लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनाओं में खातों की कमी के कारणों की जांच के निर्देश दिए। साथ ही आरसेटी, एनआरएलएम, वाहन योजना, होमस्टे और पीएम स्वनिधि सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *