9.90 करोड़ के रॉयल्टी एवं अर्थदंड मामले में कैबिनेट मंत्री से मिले कुलपति

9.90 करोड़ के रॉयल्टी एवं अर्थदंड मामले में कैबिनेट मंत्री से मिले कुलपति


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय पर जिला प्रशासन टिहरी द्वारा लगाए गए करीब 9.90 करोड़ रुपये के रॉयल्टी एवं अर्थदंड को समाप्त कराने की मांग को लेकर कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह ने कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मंत्री को अनुरोध पत्र सौंपा।
कुलपति ने बताया कि वर्ष 2013 की आपदा के बाद चौरास क्षेत्र के गांवों को जोड़ने वाली क्षतिग्रस्त सड़क तथा विश्वविद्यालय के खेल मैदानों के पुनर्स्थापन के लिए ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की सुरंगों से निकलने वाली अनुपयोगी खनन सामग्री का जनोपयोगी भंडारण किया गया था। इसी प्रकरण में विश्वविद्यालय पर रॉयल्टी एवं अर्थदंड लगाया गया। कुलपति ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व में इस राशि को समाप्त करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री से मुख्यमंत्री के आश्वासन के अनुरूप कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर 9.90 करोड़ रुपये का रॉयल्टी एवं अर्थदंड समाप्त कराने का अनुरोध किया। विश्वविद्यालय प्रशासन को शीघ्र समाधान की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *