मीडिया कार्यशाला में जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुआ संवाद

मीडिया कार्यशाला में जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुआ संवाद


चमोली। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) देहरादून की ओर से जिला पंचायत सभागार में क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ आयोजित की गई। कार्यशाला में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनके प्रचार-प्रसार में मीडिया की भूमिका पर चर्चा हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में स्थानीय मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। विभिन्न सत्रों में आयुष्मान भारत, एनएचएम, महिला सशक्तीकरण, पीएम मत्स्य संपदा योजना, नशामुक्त भारत अभियान, जीआई टैगिंग और ओडीओपी सहित योजनाओं की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि योजनाओं की जानकारी ब्लॉक और ग्राम स्तर तक पहुंचना जरूरी है। कार्यशाला में पत्रकारों ने भी सुझाव साझा किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *