अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार


देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में दून पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 107 पव्वे अवैध देशी शराब, 10 लीटर कच्ची शराब और एक स्कूटी बरामद की है।


कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने मनीष कुमार (41), निवासी भूपतवाला, हरिद्वार को 45 पव्वे अवैध शराब और बिना नंबर की टीवीएस जुपिटर स्कूटी के साथ पकड़ा। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने प्रमोद उर्फ मच्छी (42), निवासी माजरी माफी, देहरादून को 62 पव्वे माल्टा देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं थाना कालसी पुलिस ने रतन (38), निवासी निथला विसोई, चकराता को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *