मत्स्य एवं पशुपालन योजनाओं की समीक्षा, नवाचार पर जोर

मत्स्य एवं पशुपालन योजनाओं की समीक्षा, नवाचार पर जोर


उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बुधवार को मत्स्य एवं पशुपालन विभाग की बैठक लेकर केंद्र पोषित, राज्य सेक्टर और जिला योजना के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने और नए लाभार्थियों को जोड़ने के निर्देश दिए।
मत्स्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, लाभार्थियों की पुनरावृत्ति की नियमित जांच तथा योजनाओं का मूल्यांकन केवल लक्ष्यपूर्ति के बजाय वास्तविक सफलता के आधार पर करने को कहा। उन्होंने कार्प और ट्राउट मछली उत्पादन को बढ़ावा देने तथा राज्य सेक्टर की योजनाओं को जिला योजना के माध्यम से भी आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग की समीक्षा में योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने देशी गोवंश योजना के तहत ’’बद्री गाय के संरक्षण एवं संवर्धन’’ की कार्ययोजना तैयार करने तथा पशुपालकों को इससे जोड़ने की संभावनाओं का अध्ययन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को योजनाओं के क्रियान्वयन में नवाचार पर विशेष ध्यान देने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *