एसआईआर अभियान में मतदाताओं की समस्याएं सुनीं, समाधान की मांग

देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मतदाताओं से संवाद कर नोटिस, दस्तावेज, अपील एवं जवाब दाखिल करने की प्रक्रिया में आ रही परेशानियों की जानकारी ली।
मतदाताओं ने दस्तावेजों की उपलब्धता, प्रक्रिया की जानकारी, जवाब की समय-सीमा और अधिकारियों से मार्गदर्शन न मिलने जैसी समस्याएं बताईं। डॉ. गोगी ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि ’’मताधिकार प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकार है।’’ किसी पात्र मतदाता को दस्तावेजी कठिनाई या प्रक्रियागत जटिलता के कारण मताधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से नोटिस प्राप्त मतदाताओं को पर्याप्त समय, स्पष्ट जानकारी और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। डॉ. गोगी ने कहा कि महानगर कांग्रेस ैप्त् की जमीनी स्थिति पर लगातार निगरानी रखेगी और मतदाताओं की समस्याओं को निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष उठाएगी।