श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित होगी क्यूट कान्हा प्रतियोगिता

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित होगी क्यूट कान्हा प्रतियोगिता 
        उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
 
रानीखेत। सांस्कृतिक समिति रानीखेत द्वारा विगत वर्षों की भांति इस बार भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए क्यूट कान्हा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक समिति की बैठक में आयोजन को भव्य रूप से मनाने पर चर्चा हुई। यहां रजत गिरी रेस्टोरेंट में सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष विमल सती की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। बैठक में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस वर्ष 3 सितंबर गुरूवार को क्यूट कान्हा प्रतियोगिता का आयोजन शिव मंदिर रानीखेत मे करने का निर्णय लिया गया। निर्णय लिया गया कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी तीन वर्गों में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें 0 से 1 वर्ष तथा 1से 3 वर्ष एवं 3 से 5 वर्ष यह तीन श्रेणियां में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन हेतु जन्म प्रमाण पत्र के साथ पचास रुपया शुल्क अनिवार्य किया गया । प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया। गौरतलब है कि रानीखेत सांस्कृतिक समिति द्वारा क्यूट कान्हा प्रतियोगिता का आयोजन वर्ष 2018 से निरन्तर किया जाता रहा है। बैठक का संचालन सांस्कृतिक समिति महासचिव गौरव भट्ट ने किया। बैठक में संरक्षक हरीश लाल शाह संरक्षक उपाध्यक्ष राजेंद्र पंत, कोषाध्यक्ष गौरव तिवारी उप सचिव दीपक पंत पंकज साह शुभम अग्रवाल डॉ विनीता खाती श्रीमती गीता जोशी श्रीमती रीना वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *