हरियाली तीज पर दिखा महिलाओं का उत्साह, जमकर थिरकी महिलाएं

हरियाली तीज पर दिखा महिलाओं का उत्साह, जमकर थिरकी महिलाएं


लक्सर। चंदन पैलेस में रविवार को जन निर्माण पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया शर्मा की ओर से हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं और तीज के पारंपरिक गीतों से कार्यक्रम स्थल का माहौल उत्सवी नजर आया।
खानपुर विधायक एवं वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार की पत्नी सोनिया शर्मा के पहुंचने पर महिलाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं व पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। सोनिया शर्मा ने सभी महिलाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तीज खुशियों, उमंग और हमारी समृद्ध संस्कृति का पर्व है। ऐसे आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने और खुशियां साझा करने का अवसर देते हैं। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए मेहंदी और चूड़ियों की विशेष व्यवस्था की गई। महिलाओं ने तीज के गीतों में हिस्सा लेकर पर्व की खुशियां मनाईं। इस दौरान महिला शक्ति, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया गया। सोनिया शर्मा ने सभी महिलाओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *