पर्स स्नेचिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

पर्स स्नेचिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार


देहरादून।  दून पुलिस ने महिला से पर्स स्नेचिंग की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से छीना गया आईफोन-12, 500 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद हुई है। 5 अगस्त को रायपुर रोड पर स्कूटी सवार बदमाशों ने महिला का पर्स झपट लिया था, जिसमें मोबाइल, नकदी और अन्य सामान था। एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर परेड ग्राउंड के पास से आसिफ और शाहिद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने नशे की लत पूरी करने के लिए वारदात करना स्वीकार किया। आसिफ पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *