वारंटियों के खिलाफ दून पुलिस का बड़ा अभियान, 15 आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / बादल गोस्वामी,
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के लिए दून पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत पिछले दो दिनों में विभिन्न थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे 15 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में हरीश रावत, साहिल उर्फ बौना, वीरेंद्र सिंह राणा, विजेंद्र लाखेड़ा, अजय उर्फ जय, लाल जीत, सुनील कुमार उर्फ गुज्जर, अजय, खुर्शीद अहमद, इनाम, साहिल, शाहिद अहमद, जावेद, तौसीफ और महेश अधिकारी शामिल हैं। ये सभी विभिन्न मामलों में न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के बाद फरार चल रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की। दून पुलिस ने स्पष्ट किया कि वारंटियों और फरार अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।