सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर रहे पांच युवक गिरफ्तार

देहरादून। प्रेमनगर के बोरा अस्पताल के पास दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान सार्वजनिक स्थान पर मारपीट और हुड़दंग करने वाले पांच युवकों को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां दोनों पक्ष आपस में मारपीट कर रहे थे और राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई थी। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने। शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने करन साहनी, योगेश राना, समीर, सोबिन वर्मा और सौरभ राना को बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में अपर उपनिरीक्षक रामलाल सहित कांस्टेबल कैलाश, राजीव, संजय, संदीप और मोहन शामिल रहे।