आचार्य बालकृष्ण को दी जन्मदिवस की शुभकामनाएं

हरिद्वार। मंगलवार को आयुर्वेद के महान ज्ञानी आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिवस पतंजलि योगपीठ में जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव ने आचार्य बालकृष्ण से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इस दौरान आयुर्वेद, योग और भारतीय संस्कृति के संरक्षण में उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम में श्रेयांश चौहान भी उपस्थित रहे।