देवप्रयाग में महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन

देवप्रयाग। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नैथाणा एवं नौर किलकिलेश्वर की 26 महिलाओं ने विधायक विनोद कंडारी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विधायक ने नई सदस्याओं का स्वागत करते हुए कहा कि मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी से संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नई सदस्याओं का स्वागत करते हुए संगठन को और सशक्त बनाने का विश्वास व्यक्त किया।