बेहोश कांवड़िए की पुलिस व एसडीआरएफ ने बचाई जान

बेहोश कांवड़िए की पुलिस व एसडीआरएफ ने बचाई जान


पौड़ी। श्री नीलकंठ महादेव पैदल यात्रा मार्ग पर बेहोश हुए एक श्रद्धालु को पुलिस और एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई से समय रहते स्वास्थ्य शिविर पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया। पुण्डरासू चौक पर तैनात हेड कांस्टेबल प्रकाश तिवारी और उनकी टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तथा एसडीआरएफ के जवानों के साथ श्रद्धालु को स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित स्वास्थ्य शिविर पहुंचाया। श्रद्धालु की पहचान 46 वर्षीय रजत मोगा, निवासी मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य हो गई। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा बल लगातार श्रद्धालुओं की सहायता और राहत कार्यों में मुस्तैदी से जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *