जिलाधिकारी ने किया बस अड्डे पर अमृत कक्ष का शुभारंभ

जिलाधिकारी ने किया बस अड्डे पर अमृत कक्ष का शुभारंभ


पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित बस अड्डे पर बाल विकास विभाग द्वारा निर्मित ’’अमृत कक्ष (फीडिंग रूम)’’ का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह सुविधा धात्री माताओं को यात्रा के दौरान सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक वातावरण में शिशु को स्तनपान कराने में सहायक होगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन की भी जानकारी ली। बस अड्डे के शौचालयों में सफाई, पेयजल और रखरखाव की अव्यवस्थाएं मिलने पर जिलाधिकारी ने सुलभ इंटरनेशनल पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए और लापरवाही पर चालान की चेतावनी दी। उन्होंने क्षतिग्रस्त कुर्सियां बदलने, परिसर से अवैध पोस्टर हटाने तथा बस अड्डे के सौंदर्यीकरण के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *