मतदाता सूची से किसी भी पात्र मतदाता का नाम नहीं कटने देंगे

मतदाता सूची से किसी भी पात्र मतदाता का नाम नहीं कटने देंगे


देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में निर्वाचन आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। प्रदेश अध्यक्ष हाजी सुलेमान अंसारी ने कहा कि कांग्रेस प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है और कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की मदद करेंगे। पूर्व विधायक मनोज रावत ने फॉर्म-6, फॉर्म-7 सहित नाम जोड़ने, संशोधन और सुनवाई की प्रक्रिया की जानकारी दी। अंसारी ने बताया कि नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं की सहायता के लिए प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग केंद्रीय कंट्रोल रूम भी स्थापित करेगा। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *