श्रीनगर के आशु तोमर ने राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग में जीता स्वर्ण

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर के युवा खिलाड़ी आशु तोमर ने 1-2 अगस्त को आयोजित राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चौंपियनशिप के जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। आशु ने कुल ’’642.5 किलोग्राम’’ वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने स्क्वाट में 250 किग्रा, बेंच प्रेस में 130 किग्रा और डेडलिफ्ट में 262.5 किग्रा वजन उठाया। उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। आशु ने कहा कि उनका लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करना है।