दहेज हत्या मामले में पति और ननद गिरफ्तार

दहेज हत्या मामले में पति और ननद गिरफ्तार


देहरादून। डोईवाला क्षेत्र में विवाहिता की कथित दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और ननद को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी डोईवाला वंदना वर्मा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने साक्ष्य जुटाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, श्रीकोट (पौड़ी) निवासी सीमा कंडारी की शिकायत पर 29 जुलाई को डोईवाला कोतवाली में पति सौरभ खत्री, सास परवीना देवी और ननद सुरभि उर्फ चारू के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने परिजनों और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए। मृतका की मां ने एक वीडियो भी पुलिस को सौंपा, जिसमें मृतका ने विवाह के बाद ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किए जाने का उल्लेख किया था। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 1 अगस्त को सौरभ खत्री (36) और सुरभि उर्फ चारू (37) को हर्रावाला स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की आगे की विवेचना कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *