आबकारी विभाग ने छापामारी कर किया नशे का माल बरामद

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
हरिद्वार। अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध आबकारी आयुक्त द्वारा छेड़े गए विशेष प्रवर्तन अभियान एवम जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद बिंजोला के और निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान क्षेत्र – 1 हरिद्वार के नेतृत्व में टीम द्वारा राजीव नगर हरिद्वार स्थित शंकर डेयरी वाले के घर पर दबिश दी गई और 138 टैट्रा पैक देशी मदिरा माल्टा ब्रांड , Royal Stag why-90 पव्वे, 8 PM – 22 पव्वे , Blenderspride- 33 पव्वे , Imagine vodka- 04 पव्वे कुल 149 पव्वे अंग्रेजी शराब और 42 कैन Beeyoung Beer बरामद कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।