जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ करने पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश’’

उत्तरकाशी। जिला चिकित्सालय में मंगलवार को चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार और सीमांत क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ’’प्रशांत आर्य’’ ने अधिकारियों को स्वीकृत प्रस्तावों का शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला एवं महिला चिकित्सालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने, पार्किंग, भवन मरम्मत, विद्युत री-वायरिंग, सोलर लाइट, जलापूर्ति, ट्रॉमा सेंटर, चिकित्सकों के आवास, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से जुड़े प्रस्तावों पर विचार किया गया। गंगोत्री विधायक ’’सुरेश चौहान’’ ने कहा कि जिला अस्पताल में प्रत्येक जरूरतमंद मरीज को गुणवत्तापूर्ण और त्वरित उपचार मिलना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता हैं और आधारभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ विकसित किया जाएगा। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ’’डॉ. बी.एस. रावत’’, प्रमुख अधीक्षक ’’डॉ. पी.एस. पोखरियाल’’, वरिष्ठ कोषाधिकारी ’’आशीष खुदलानी’’ सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।