नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

चमोली। थाना नन्दानगर क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में चमोली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ’’विकास पुत्र शिवालाल (24)’’ निवासी ग्राम नारंगी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के परिजन की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता और पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
पुलिस अधीक्षक ’’सुरजीत सिंह पँवार’’ के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक ’’नरेन्द्र रावत’’ के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।