खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान, 43 प्रतिष्ठानों की जांच, 9 को नोटिस

खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान, 43 प्रतिष्ठानों की जांच, 9 को नोटिस

हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 के मद्देनज़र खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को बहादराबाद, धनौरी, भूपतवाला, भगवानपुर और गागलहेड़ी क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों पर सघन निरीक्षण अभियान चलाया। तीन टीमों ने कुल 43 होटल, ढाबों, भोजनालयों और अस्थायी खाद्य स्टॉलों का निरीक्षण किया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महीमनन्द जोशी के नेतृत्व में पहली टीम ने 16 प्रतिष्ठानों की जांच की, जिनमें 9 के पास फूड लाइसेंस नहीं मिला। संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान दही, दूध, तेल, सरसों का तेल, चॉकलेट और बेवरेज सहित छह खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए लिए गए। विभाग ने सभी प्रतिष्ठानों को रेट सूची प्रदर्शित करने, स्वच्छता बनाए रखने और बासी भोजन की बिक्री न करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *