नगर निगम कर्मचारी बनकर बुजुर्ग महिला से लूट की घटना का 12 घंटे में किया खुलासा

सुमित तिवारी / उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
देहरादून। रायपुर क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट की सनसनीखेज वारदात का दून पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई शत-प्रतिशत संपत्ति बरामद कर ली। बरामद सामान में सोने के कुंडल, अंगूठी, मोबाइल फोन और तीन हजार रुपये नकद शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार 19 जुलाई को गढ़वाली कॉलोनी, रायपुर निवासी भुवनेश्वरी देवी घर में अकेली थीं। इसी दौरान दो युवक खुद को नगर निगम कर्मचारी बताकर सफाई व्यवस्था जांचने के बहाने घर में घुस गए। उन्होंने बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर उन्हें बंधक बनाया और जेवर, मोबाइल व नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना रायपुर में मुकदमा दर्ज कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे करीब 65 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने 20 जुलाई को सीक्यूआई जंगल, रायपुर क्षेत्र से दोनों आरोपियों सागर सिंह रावत और अंकित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे प्लंबर का काम करते हैं और नशे के आदी हैं। मुख्य आरोपी सागर पीड़िता के मोहल्ले में ही रहता था और उसे मालूम था कि बुजुर्ग महिला अक्सर घर में अकेली रहती हैं। इसी जानकारी का फायदा उठाकर दोनों ने लूट की योजना बनाई। पुलिस ने समय रहते पूरी लूटी गई संपत्ति बरामद कर आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।