25 जुलाई तक पूरी हों कांवड़ मेले की सभी तैयारियां, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम

25 जुलाई तक पूरी हों कांवड़ मेले की सभी तैयारियां, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम
 
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / राहुल गिरी,
देहरादून। आगामी कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को ऋषिकेश में यात्रा मार्ग और विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि मेले से जुड़ी सभी तैयारियां हर हाल में 25 जुलाई तक पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान आईडीपीएल मैदान में पार्किंग, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी और कंट्रोल रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग को सड़क मरम्मत, पुलों की रेलिंग दुरुस्त करने तथा स्ट्रीट लाइट लगाने को कहा गया। नगर निगम को सफाई, फॉगिंग और घाटों की व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल कैंप और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने बताया कि 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले मेले के लिए पूरे कांवड़ मार्ग को चार जोन और 13 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *