सावन के पहले सोमवार के लिए सजने लगे शिवालय

सावन के पहले सोमवार के लिए सजने लगे शिवालय


थराली। सावन के पहले सोमवार को लेकर पिंडर घाटी के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की तैयारी है। थराली, देवाल और नारायणबगड़ सहित क्षेत्र के प्रमुख शिव मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। घने जंगलों के बीच स्थित प्रसिद्ध अंग्यारी महादेव में श्रद्धालु रविवार से ही पहुंचने लगे हैं, जहां रात्रि जागरण के बाद सोमवार को जलाभिषेक किया जाएगा। करीब 4 से 5 किलोमीटर पैदल मार्ग तय कर श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं। बेतालेश्वर महादेव, ग्वालदम, मींग महादेव, असेड़ महादेव सहित कई शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना और सामूहिक भंडारों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *