कांवड़ मेले की तैयारियां 25 जुलाई तक पूरी करने के दिए निर्देश

हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर सभी संबंधित विभाग युद्धस्तर पर कार्य कर रहे हैं तथा 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं हर हाल में पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला पंचायत द्वारा कांवड़ पटरी मार्ग पर झाड़ी कटान, शौचालयों की मरम्मत और सफाई कार्य कराया जा रहा है। सिंचाई विभाग बैरागी कैंप और अलकनंदा पार्किंग में समतलीकरण व झाड़ी कटान में जुटा है। वहीं जल निगम शिवभक्तों के लिए पेयजल लाइन बिछा रहा है। गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम सीवर लाइन के कारण खोदी गई सड़कों की मरम्मत तेजी से कर रहा है। प्रशासन का लक्ष्य श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए मेले का सफल संचालन सुनिश्चित करना है।